ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बेतिया
बाढ़ व वर्षा के पानी से जनजीवन अस्त व्यस्त
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2019 9:31:09 PM
बाढ़ व वर्षा के पानी से जनजीवन अस्त व्यस्त

बेतिया।अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमण्डल अन्तर्गत मैनाटांड़ प्रखंड के मंझरिया गांव से होकर बहने वाली कोदई नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से घाट के दोनों क्षेत्र में नदी का जल फैल गया है। इसके कारण मंझरिया से सुखलही और नरकटियागंज का संपर्क पथ टूट गया है, मंझरिया घाट के नज़दीक सड़क के दोनों तरफ करीब 5 से 6 फीट बाढ़ का पानी बह रहा है।

 
 सड़क पर बाढ़ का पानी फैलने से छोटी-बड़ी गाड़ियों की कौन कहे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मंझरिया गांव के रास्ते आना जाना बंद हो है। पश्चिम चम्पारण जिला में पांच दिनों से हो रही अनवरत बारिश के कारण कोदई नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि हो गई है। उधर नरकटियागंज प्रखण्ड की मनियारी, पण्डई, बलोर और हरबोड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने और उफ़ान आने से नरकटियागंज कृषि फॉर्म के पास नरकटियागंज-बल्थर मुख्यमार्ग पर डेढ़ फीट से दो फीट पानी बह रहा है। नगर परिषद के वार्ड 1, 2, 3, 4, 5, 8, 11, 12, 14, 20, 24, 25 में वर्षा का पानी जनजीवन को अस्त व्यस्त कर रखा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS