बिहार
बेतिया के गौनाहा में शाही ट्रेवल्स की सवारी बस पलटी, एक दर्जन से अधिक सवार घायल
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2019 11:53:59 PM
बेतिया।गौनाहा।
पश्चिम चंपारण जिला के गौनाहा प्रखंड के मेहनौलकला पंचायत चौक के समीप शाही ट्रेवल्स की सवारी बस गुरुवार की सुबह पलट गई। इस दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा सवार घायल हो गए है। यह बस शेरपुर सिरिसिया से चल कर डरौल, मेहनौल, हरदी बेलहवा होते हुए नरकटियागंज जाती है। घायलों में अधिकांश शेरपुर सिरिसिया गांव के निवासी बताए गए हैं।
बताया गया है कि बस आज सुबह 7:40 बजे बलोरो से साइड लेते समय पलट गई। जिसमे एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत चिंताजनक बताई गई है। इस दौरान मटियरिया थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलोेेें को थाने की गाड़ी से हास्पिटल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों में कमलेश मुखिया, राधिका देवी उम्र (45)वर्ष, वशियन खातून, सनीम अहमद, राज मुहम्मद राय, संगीता देवी मुख्य हैं। ये सभी यात्री शेरपुर सिरिसिया ल के रहने वाले है।