बेतिया
पुलिस अभिरक्षा से महिला अपहृता फरार
By Deshwani | Publish Date: 26/5/2019 7:38:05 PMबेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा जिला के चौतरवा थाना पुलिस अभिरक्षा से एक अपहृता महिला पुलिस कर्मी को चकमा देकर फरार हो गयी। घटना शुक्रवार की मध्य रात्री की है। जब महिला पुलिस कर्मी की निंद खुली तो थाना परिसर मे हो- हल्ला शुरु हो गया तथा अपहृता को खोजबीन शुरु कर दी गयी। तब तक अपहृता भागने मे सफल रही।
थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि बुधवार की सुबह शादी के नियत से अपहृत युवती को चौतरवा चौक से बरामद किया गया था। बरामद युवती थाना क्षेत्र के सर्किल मझौआ गॉव के प्रहलाद साह की पूत्री मंजू कुमारी है।
उन्होने बताया कि अपहृत युवती के माता ने थाना मे अपनी पूत्री की शादी के नियत से अपहरण करने के आरोप मे धांगड टोला मझौआ गॉव के आधा दर्जन लोगो के विरुद्ध कांड संख्या 105/19 दर्ज करायी थी तथा कांड के नामजद शिव धांगड, नेताराज धांगड, मीना देवी, मंजू धांगड, झलवा देवी समेत आधा दर्जन लोगो को अभियुक्त बनायी थी।
उन्होने बताया कि मेडिकल जॉचोपरांत 164 की बयान भी व्यवहार न्यायालय बगहा मे शुक्रवार को करायी गयी थी। परंतु महिला पुलिस अभिरक्षा मे रहते हुए महिला पुलिस कर्मी को चकमा देकर फरार होने मे सफल रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अपहृता की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान शुरु कर दी गयी है। उन्होने बताया कि अपहृता की गिरफ्तारी को लेकर सर्किल मझौआ समेत रिश्तेदारो के घरो मे छापेमारी अभियान चलायी जा रही है।