बेतिया
वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के मुड़िया नेपाली टोला बुथ पर दिखा महिला वोटरों में काफी उत्साह
By Deshwani | Publish Date: 12/5/2019 4:38:08 PMबेतिया डेस्क।
रामनगर। नवीन कुमार श्रीवास्तव। आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण में वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के मुडिला नेपाली टोला बुथ संख्या क्रमश: 70,71,72 पर बहुत ही शांति पुर्ण मतदान हुआ।
शहर की सभी बुथ पर मतदान के प्रति जागरूकता दिखाई दी। सुबह 7बजे से प्रत्येक बुथ पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें दिखाई पडी। चुनाव आयोग द्वारा सखी बुथ भी बनाया गया था। जहाँ महिला वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला।