ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बेतिया
अमेरिका और इजरायल के बाद भारत दुश्मनों के घर में घुस कर मारने में सक्षम:अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2019 8:29:23 PM
अमेरिका और इजरायल के बाद भारत दुश्मनों के घर में घुस कर मारने में सक्षम:अमित शाह

बेतिया(पश्चिम चम्पारण) एके शर्मा। जिला मुख्यालय बेतिया के बड़ा रमना मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सभा के सम्बोधन में डॉ संजय जायसवाल को जितने की अपील किया।प्रधानमंत्री के कार्यों का ब्यौरा देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश के सुरक्षा के हित मे कार्य किया है। देश को मजबूत बनाने के लिए वोट देना है। अभी अभी फुलवामा में 40 जवान शहीद हो गए, पूरे देश मे शोर शराबा होने लगा।

पाकिस्तान रास्तो पर तोप लेकर सब हथियार सहित सैनिक तक बिछा दिया। मोदी ने हवाई मार्ग से सैनिक भेज कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाब दिया। विश्व मे दो ही देश था एक अमेरिका और इजरायल जो अपने सैनिकों के बदले घर मे घुस कर मारने का दम रखता है।अब भारत भी मोदी के कारण सैनिकों के शहीद होने पर दुश्मनों के घर मे घुस कर मारा। साबित कर दिया कि भारत भी बदला लेने वाले देश में एक है।

पाकिस्तान के सैनिकों के मौत पर इधर राहुल बाबा, लालू यादव व रावड़ी देवी मुँह फुला लिया लगता, जैसे वह उनके ममेरे भाई लगते है। अब भारत वह देश बन गया है जो ईट का जबाब पत्थर से देगा। चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन भाजपा देश के सुरक्षा के साथ कोई कोताही बर्दास्त नही कर सकता। वे कश्मीर को देश से अलग करना चाहते है। मोदी के तन में प्राण है जबतक कोई भारत से कश्मीर अलग नही कर सकता।

एक बार डॉ संजय जायसवाल को जीता दो कश्मीर से धारा 370 हटा देंगे। एक चुनावी सभा मे राहुल गांधी कहने लगे कि मोदी 5 वर्ष का हिसाब दो क्या किये हो। अरे हम पूछते है हमे तो जुम्मा-जुम्मा 5 दिन हुए है, लेकिन आपके द्वारा 60 वर्षो से गरीब, दलितों, आदि के लिए क्या किया है। 133 योजना नरेंद्र मोदी सरकार चलाई है। अबकी बार सरकार बन जाती है उन्हें किसान का सूद माफ हो जाएगा, किसान, व्यवसायी 60 वर्ष की हो जाएंगे तो उन्हें पेंशन देने की योजना लागू किया जाएगा।

खास कर बिहार में जंगल राज से जनता राज लाने में भाजपा किया है। यह मणि कंचन योग है। यह जोड़ी बिहार के विकास के लिए एक है। विजय संकल्प के लिए सभी बोले फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दे। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, डॉ0 संजय जायसवाल आदि सहित कई उपस्थित रहे।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS