ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
अब नही रहे स्वतंत्रता सेनानी गणेश ठाकुर, राष्ट्रीय तिरंगा में ओढ़ाकर दी गई भावभीनी विदाई
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2019 4:04:57 PM
अब नही रहे स्वतंत्रता सेनानी गणेश ठाकुर, राष्ट्रीय तिरंगा में ओढ़ाकर दी गई भावभीनी विदाई

 ------स्वतंत्रता सेनानी को शस्त्र बल ने दी आखरी सलामी।

 
बेतिया डेस्क
मझौलिया। स्वतंत्रता सेनानी गणेश ठाकुर जिनकी उम्र लगभग 100 वर्ष की थी मंगलवार के दिन असामयिक मृत्यु के कारण शोक व्यक्त करने वाले लोगों का ताता लग गया। बताते चलें कि श्री ठाकुर देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। यो कई बार उनको जेल की भी सामना करना पड़ा।मझौलिया प्रखंड के वे एकमात्र स्वतंत्रा सेनानी बचे हुए थे। उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही सदर एसडीओ विद्यानंद पासवान प्रखंड विकास पदाधिकारी गुरुदेव प्रसाद गुप्ता मझौलिया थाना के एएसआई सुनील कुमार सिंह उनके पैतृक गांव लाल सरैया पंचायत स्थित गोवा सम्राट पहुंचकर उनको राजकीय सम्मान के साथ पुष्प अर्पित की।
 
इस मौके पर एसबीएम श्री पासवान ने बताया कि ठाकुर की असामयिक निधन से जिले को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। वहीं श्री ठाकुर अपने परिवार में दो पुत्र समेत नाती पोता सहित एक हरा भरा परिवार छोड़ कर चले गए।
 
 बताया जाता है कि श्री ठाकुर एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे आवाज के भजन उनके दोनों बच्चे हजामत के कार्य कर अपने परिवार का रोजी रोटी चलाते हैं। उनके पुत्र पुण्य देव ठाकुर ने बताया कि उनके पिता मंगलवार की सुबह खेत और से घूम के आए बिछावन पर बैठे तब तक सीने में तेज दर्द हुई एवं वह गिर गए डॉक्टर की टीम बुलाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
 इधर उनके असामयिक मृत्यु पर  शोक व्यक्त करने वालों का ताता लग गया। शोक व्यक्त करने वालों में सुशील जयसवाल मनु बाबू कुशवाहा राम एक बार प्रसाद अमित चौबे मनोज उपाध्याय अब्दुल सत्तार शाह डॉ एन एन साही आदि लोगों ने उनकी मृत्यु पर गाना शोक प्रकट किया है। एवं उनकी मृत्यु को एक प्रखंड स्तर गली पूरे जिले में एक स्वतंत्र सेनानी को खोने का दुख बताया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS