ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बेतिया में आस्था सेवा समिति ने कराया सामूहिक विवाह, एक-दूजे के हुए पांच जोड़े, जनम-जनम साथ निभाने की कसमें खायीं
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2019 9:11:13 PM
बेतिया में आस्था सेवा समिति ने कराया सामूहिक विवाह, एक-दूजे के हुए पांच जोड़े, जनम-जनम साथ निभाने की कसमें खायीं

सनकईया माई स्थान पर विवाह देखने उमड़ी लोगो की भीड़। फोटो- देशवाणी।


बेतिया। नौतन। प्रदीप कुमार दुबे।

बेतिया के नौतन में आस्था सेवा समिति शिवराजपुर ने सनकहिया माई स्थान पर  पांच कन्याओ का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। पांच वर-वधूओं ने मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लिए। वर-वधुओं ने  जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। वहीं हजारों की भीड़ ने इन नये जोड़ों को फूलों की वर्षा कर अशीर्वाद दिए और उनके विवाह के गवाह भी बने।
 
 
बुधवार को सनकईया माई स्थान पर भव्य शादी समारोह को देखने के लिए महिलाओ और पुरुषो की भारी भीड उमड़ी रही। सामूहिक विवाह समारोह का उद्घाटन पूर्व विधायक मनोरमा प्रसाद ने फीता काट कर किया। बाजे-गाजे के साथ निकली बरात में हाथी और घोड़े को देख दर्शक मत्रमुग्ध रहे ।समिति के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि विगत साल दो जोड़ी कन्याओ की शादी का आयोजन किया गया था। जिसमें जन सहयोग से इस वर्ष  पांच जोड़ी कन्याओ की शादी कराने का निर्णय लिया गया।
 
 
विवाह पंडाल मे आचार्य पंडित शंभुनाथ पाडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी का रस्म पूरा कराया। सामूहिक विवाह अंतिमा कुमारी संग नंदकिशोर कुमार दुमदुमवा थाना भटहां, उर्मिला कुमारी संग मुकेश राम फुलियाखांड ,प्रतिमा कुमारी संग अशोक कुमार राम बेलवनवा, ग्यानति कुमारी संग अवध किशोर साह गोडवा टोला बरवत ,निभा कुमारी संग रिपू कुमार चन्द्राहा आदि का शादी की गई ।सामूहिक विवाह को सफल बनाने मे समिति के सचिव मनोज भगत ,कोषाध्यक्ष मनु पाडेय ,महामंत्री सुनील गुत्ता, मुन्ना यादव , अमर चौधरी ,शैलेश यादव ,अशोक सोनी, मुन्ना साह, सुधीर राव ,नन्हे राव ,मनोज राव ,विरन यादव ,रामायण राव, राकेश सोनी ,दीपू कुमार, जितेंद्र कुमार साह, नंदलाल मुखिया ,लालबाबू साह,अरुण सिंह,भोला साह, ललन साह, राजेश तिवारी, आरोही जन कल्याण परिषद् के अध्यक्ष मुनीलाल पासवान  और हृदयनानंद सिंह का योगदान सराहनीय रहा है। मौके पर सैकड़ो लोग ने मौजूद होकर दूल्हे व दुल्हन को आशीर्वाद दिए।
 

विवाह पंडाल मे आचार्य पंडित शंभुनाथ पाडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी का रस्म पूरा कराया। सामूहिक विवाह अंतिमा कुमारी संग नंदकिशोर कुमार दुमदुमवा थाना भटहां, उर्मिला कुमारी संग मुकेश राम फुलियाखांड ,प्रतिमा कुमारी संग अशोक कुमार राम बेलवनवा, ग्यानति कुमारी संग अवध किशोर साह गोडवा टोला बरवत ,निभा कुमारी संग रिपू कुमार चन्द्राहा आदि का शादी की गई ।सामूहिक विवाह को सफल बनाने मे समिति के सचिव मनोज भगत ,कोषाध्यक्ष मनु पाडेय ,महामंत्री सुनील गुत्ता, मुन्ना यादव , अमर चौधरी ,शैलेश यादव ,अशोक सोनी, मुन्ना साह, सुधीर राव ,नन्हे राव ,मनोज राव ,विरन यादव ,रामायण राव, राकेश सोनी ,दीपू कुमार, जितेंद्र कुमार साह, नंदलाल मुखिया ,लालबाबू साह,अरुण सिंह,भोला साह, ललन साह, राजेश तिवारी, आरोही जन कल्याण परिषद् के अध्यक्ष मुनीलाल पासवान  और हृदयनानंद सिंह का योगदान सराहनीय रहा है। मौके पर सैकड़ो लोग मौजूद होकर दूल्हे व दुल्हन को आशीर्वाद दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS