बेतिया
शराब पीने के आरोप में मझौलिया पुलिस ने तुरकौलिया निवासी सहित 8 को पकड़ा
By Deshwani | Publish Date: 25/3/2019 8:14:27 PM
बेतिया। मझौलिया। अनिल शर्मा।
मझौलिया पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इन्होंने शराब पी थी। मेडिकल जांच में गिरफ्तार सभी की शराब पीने की पुष्टि हुई है। इन्हें मेडिकल जांच के बाद सोमवार को थाना कांड संख्या 124/19 बिहार मध्य निषेद उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया। यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी है।
श्री गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से समकालीन अभियान के तहत छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें पारस निवासी राजेश राउत, सेंवरिया के बन्ती प्रसाद, दुबलिया के बलिक साह, अमवा वैरागी टोला के धनेश्वर महतो, मोतिहारी तुरकौलिया के दिनेश मुखिया, दीपक कुमार करगठिया, बिलटू सहनी, पूर्वी करगहिया, बेतिया के बिल्टू सहनी व अशोक कुमार शामिल है। इन सभी को जेल भेज दिया गया। इस छापेमारी से पियक्कड़ों व शराब करोबारियों में हड़कम्प सा मचा हुआ है।