बिहार
चार लाख के भारतीय करेंसी के जाली नोट के साथ बंगाल का युवक बेतिया में गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 3/2/2019 8:31:31 PMबेतिया। हृदयानंद सिंह यादव। देशवणी न्यूज़ नेटवर्क।
बिहार के पश्चिमी चंपारण की पुलिस ने भारतीय करेंसी के जाली नोटों की एक बडी खेफ पकड़ने में कामयाबी पायी हैं। पुलिस ने जाली नोटों के साथ उसके कारोबरी के आरोप में एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।
बेतिया एसपी जयतकांत का कहना हैं कि चार लाख जाली नोटों के साथ जुलकर शेख को गिरफ्तार किया गया हैं। एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। बंगाल से जाली नोटों की बड़ी बड़ी खेफ बेतिया लाई जा रही हैं। सूचना पर उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने छापेमारी कर युवक को नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गठित टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान सहित तकनिकी सेल के जवान मौजूद थे। कामयाबी पाकर एसपी ने इस मुहिम से जुड़े पुलिस टीम में शामिल तमाम पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने की बात कही।