ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बेतिया में चिमनी भट्ठे के म्यान की दीवार गिरी, दबकर मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल
By Deshwani | Publish Date: 24/1/2019 8:44:17 PM
बेतिया में चिमनी भट्ठे के म्यान की दीवार गिरी, दबकर मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल

बेतिया। मझौलिया

बिहार में पश्चिमी चम्पारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में चिमनी भट्टा के म्यान की दीवार गिरने से दबकर मजदूर प्रयाग पासवान 48 वर्ष की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य मजदूर धनेश कुशवाहा व हरेन्द्र महतो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

चिमनी भट्ठा में क्या है म्यान-

चिमनी भट्टा में ईंट की ‍ऊंची दीवार बनाकर गोलाकार मयान बनाया जाता है। गड्ढानुमा म्यान के अंदर कच्ची ईंटों को सजाकर रखा जाता है। जब पूरा म्यान कच्ची ईंटों से भर जाता है। तब मयान में आग लगाई जाती है और धुआ निकलने के लिए मोटी चिमनी भी रहती है। इसी तरह ईंटो को पकाया जाता है। इसी की दीवार बारिश में गिली हो गई बताई जा रही है। जिससे दीवार गिर गई। उसी म्यान में मजदूर काम कर रहे थे।

 

घटना गुरुवार की सुबह मझौलिया की चयनाबांध पंचायत के बलरामपुर गांव स्थित एसयूएन चिमनी भट्टी की बताई गई है। प्रयाग पासवान बलरामपुर के ही निवासी थे। जबकि घायल मजदूर इसी गांव के हरेन्द्र महतो व चनपटिया के महुआवा निवासी धनेश कुशवाहा हैं। घायल दोनों मजदूरों को चिमने के ड्राइवर राजेश पासवान ने इलाज के लिए बेतिया एमजेके अस्पताल पहुंचाया। चिमनी जदयू नेता शत्रुध्न प्रसाद की बताई गई है। उन्होंने बताया है कि बारिश होने से दीवार गिली हो गई थी।


घटना की खबर पूरे इलाके में फैल गई। काफी संख्या में लोग चिमनी पर पहुंच गए। इलाके में मातम छा गया। मृतक की पत्नी चंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग लाश को उठने नहीं दे रहे थे। लाश को रखकर चिमनी मालिक का इंतजार कर रहे थे। दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने परिजन को समझाया तब जाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय बेतिया भेजा जा सका। वहीं बेतिया एसपी जयंतकांत ने चनपटिया व मुफस्सिल थाना को घटनास्थल के लिए लिए भेज दिया है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS