बेतिया
गरीब सवर्णों को आरक्षण पर बोले बेतिया सांसद डॉ संजय- आजादी के बाद यह ऐतिहासिक कदम
By Deshwani | Publish Date: 10/1/2019 11:00:00 PMपश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल।
बेतिया। हृदयानंद कुमार यादव।
पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक आधर पर 10 प्रतिशत आरक्षण देकर गरीबों के हक में एक बहुत बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि वे इसका स्वागत करते हैं।
गरीब सवर्णों को आरक्षण देने देने की कार्रवाई को देश की आजादी के बाद का ऐतिहासिक कदम बताया। बताया कि इससे देश में सामाजिक वैमनस्यता का भाव समाप्त होगा। प्रधान मंत्री मोदी ने अपने वादे को पूरे करते हुए सबका साथ, सबका विकास के नारे को चरितार्थ कर दिखाया है। सांसद जायसवार गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
सांसद डॉ जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शपथ ग्रहण के समय जो वादा किया था। सबका साथ,सबका विकास। इसे उन्होंने पांच वर्षों में उसे पूरा किया है। उनके द्वारा चलाई गई 60 से अधिक योजनाएं किसी जाति विशेष के लिए नहीं बल्कि सबके लिए है।
डॉ.जयसवाल ने कहा कि संसद का सत्र समाप्त हो गया और 10 प्रतिशत आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण से अब सबकी शिकायत समाप्त हो गई। वहीं,उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन के समय संसद में राजद के लोगों ने 10 प्रतिशत आर्थिक आधार दिये गये आरक्षण के विरुध में जो नौटंकी की है। उसकी वे घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले आम चुनाव में देश की जनता राजद को जवाब देगी। इस मौके भाजपा के नगर अध्यक्ष छटू शर्मा व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष गौरव गुप्ता समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे।