ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बेतिया
कई पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर, मनीष बने चनपटिया थानाध्यक्ष, कुंदन को इनरवा की मिली कमान
By Deshwani | Publish Date: 28/12/2018 10:51:15 PM
कई पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर, मनीष बने चनपटिया थानाध्यक्ष, कुंदन को इनरवा की मिली कमान


बेतिया। उपेन्द्र नाथ तिवारी।
 
एसपी जयंत कांत ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। आठ पुलिस पदाधिकारियों को नए थाना की कमान दी गई है। हाल के दिनों में बड़े पैमाने में हुए स्थानांतरण के बाद रिक्त पदों की भरपाई के लिए एसपी ने पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। 

 
कालीबाग ओपी के ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा को चनपटिया थाना की कमान दी गई है। जबकि नगर थाना में पदस्थापित लाल किशोर गुप्ता को काली बाग ओपी प्रभारी के पद पर तैनात किया गया है। नगर थाना में पदस्थापित राजेश कुमार झा को सीमाई इलाके के महत्वपूर्ण सिकटा थानाध्यक्ष बनाया गया है।
 
इनरवा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार साठी थानाध्यक्ष बने हैं। श्रीनगर थानाध्यक्ष शाहिद अख्तर अब गोपालपुर थानाध्यक्ष के पद पर काम करेंगे। मुफस्सिल थाना में पदस्थापित शमीम अख्तर हवारी को श्रीनगर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
 
मझौलिया के राजीव कुमार रजक को नवलपुर ओपी का प्रभारी बनाया गया है। शिकारपुर थाना में पदस्थापित कुंदन कुमार सिंह को इनरवा थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापित जगहों पर योगदान देने को कहा है।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS