ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बेतिया
केन्द्र व राज्य सरकारों के विरूद्ध युवा राजद का जगदीशपुर में धरना
By Deshwani | Publish Date: 18/12/2018 8:37:22 PM
केन्द्र व राज्य सरकारों के विरूद्ध युवा राजद का जगदीशपुर में धरना

 
बेतिया। जगदीशपुर।
 
भ्रष्टाचार को लेकर मंगलवार को स्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर युवा राजद ने एक-दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव ने की।
 
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड राजद अध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी ने बताया कि आज देश व राज्य में बढ़ रही बेकारी व भ्रष्टाचार को जनता भली-भांति जान चुकी है। जिसका परिणाम भी जनता ने कुछ राज्यों मे हुए चुनाव में दिखा दिया है। आज किसान कर्ज के बोझ से दबे हुए है। लेकिन सरकारें उनके विकास के बारे मे केवल हवा हवाई बाते कर किसानो को दिग्भ्रमित करने मे लगी हुयी है।
 
वहीं राजद के नंदलाल यादव ने कहा कि आज घूसखोरी इतनी बढ गयी है कि बिना अबैध वसूली का कोई काम नहीं होता है। आज प्रखंड की सभी पंचायतों मे शौचालय निर्माण तो हो गया लेकिन राशि के भुगतान के लिए लाभार्थियों को चक्कर पे चक्कर लगाना पड रहा है।  बावजूद राशि भुगतान नही हो पा रहा है। राज्य व केन्द्र की दोनो सरकारें केवल घोषणा पे घोषणा कर रही है। लेकिन धरातल पर कुछ भी नजर नही आ रहा है।
 
 
जिला राजद युवा अध्यक्ष इन्द्रजीत यादव ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारें राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को गलत ढंग से एक साजिश के तहत फंसाया है। जिसका हिसाब अब जनता देने के लिए तैयार है। धरना को राजद नेता सत्येन्द्र यादव, नूरदीन मिया, शेख इमामुदिन, रामक्षत्री यादव, राजू यादव, कैमुल्लाह अंसारी, लालबाबू यादव व शिकारी यादव आदि ने भी संबोधित किया ।मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS