ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बेतिया
नरकटियागंज के अलंकार ज्वेलर्स से एक लाख का मंगलसूत्र गायब, सीसीटीवी फुटेज से चार महिलाएं चिन्हित, पकड़ाईं
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2018 11:27:39 PM
नरकटियागंज के अलंकार ज्वेलर्स से एक लाख का मंगलसूत्र गायब, सीसीटीवी फुटेज से चार महिलाएं चिन्हित, पकड़ाईं

बेतिया। नरकटियागंज

पश्चिमी चम्पारण के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या 15 स्थित अलंकार ज्वेलर्स के कर्मियों ने ट्रेन से चार महिलाओं को चोरी के आरोप में पकड़कर शिकारगंज पुलिस को सौंपा है। ज्वेलर्स के मालिक का कहना है कि इन चार महिलाएं उनके ज्वेलर्स प्रतिष्ठान में गहनों की खरीदारी के बहाने आई थी। गहने देखने के क्रम में मंगलसूत्र का एक डब्बा गायब हो गया। बाद में सीसीटीवी फुटेज में इन महिलाओं को डब्बा चुराते देखा गया। शिकारगंज पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है।


 इस बाबत प्रतिष्ठान संचालक जो नगर परिषद नरकटियागंज के उपसभापति हैं, ने अपने क्लोज सर्किट कैमरे को खंगाला शुरू किया। जिसमें उन महिलाओं को मंगलसूत्र का डिब्बा गायब करते हुए देखा गया। उसके पहले महिलाओं ने उसी डिब्बे से मंगलसूत्र को देखा बाद में उसे गायब करते हुए देखा गया। इसको लेकर नगर उपसभापति रत्नेश कुमार उर्फ बबलू सर्राफ ने अपने कार्यकर्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की खोज में भेजा।


 काफी ढूंढने के बाद उनके कार्यकर्ताओं ने उन महिलाओं को  ट्रेन में बैठा पाया, जहां से उन लोगों को बुलाकर  पूछताछ कर शिकारपुर पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल शिकारपुर पुलिस उनसे विस्तृत पूछताछ कर रही है। उनमें एक ने अपना नाम "अनु" बताया है, उनकी संख्या चार है। बाज़ार के युवकों ने बताया कि उनके साथ कुछ पुरूष भी रहतेे हैं। जो दिन में गुटखा बेंचते हुए, महिलाओं के इर्दगिर्द रहते हैं। सभी महिलाएं बिहार से बाहर की रहने वाली बता रहे हैं। इस बाबत दुकान संचालक श्री सर्राफ ने बताया कि सोने के मंगलसूत्र जिनकी संख्या 6 है, एक डिब्बे में बंद हैं। जिनकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए से कुछ ज्यादा संभव है। उधर शहर के राजद नेता म.अरमान अंसारी ने कहा कि उन्हीं महिलाओं ने उनकी दुकान से 1000 रुपये नकद उड़ा लये हैं। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS