ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बेतिया
बेतिया मंडल कारा में हुई पप्पू सिंह की हत्या मामले में आदर्श कॉलोनी से शंभू सिंह गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2018 8:31:33 PM
बेतिया मंडल कारा में हुई पप्पू सिंह की हत्या मामले में आदर्श कॉलोनी से शंभू सिंह गिरफ्तार

 
बेतिया। उपेन्द्र नाथ तिवारी।

 मंडल कारा बेतिया में जहर देकर पप्पू सिंह नामक कैदी की हत्या मामले में नगर पुलिस ने शनिवार को शंभू सिंह को गिरफ्तार किया है। मोतिहारी के हरसिद्धि निवासी कैदी पप्पू सिंह की हत्या 6 वर्ष यानी 2012 में पूर्व सल्फास की गोली खिलाकर हत्या कर दी गई थी। पप्पू सिंह आलिंद राय की हत्या के आरोप में जेल गया था।
 

 शहर के कोइरिया टोला आदर्श कॉलोनी से आज सुबह शंभू को उनके निवास से किया गया है। नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शंभू को गिरफ्तार किया गया है। जेल में बंद कैदी को जहर देकर हत्या करने में उसकी संलिप्तता उजागर हुई है। पुलिस अनुसंधान में इसका खुलासा हुआ है। मामले में अनुसंधान जारी है। बताया कि शंभू इसके पहले भी जेल जा चुका है।
 
अस्पताल वार्ड में हुई थी पप्पू सिंह की हत्या-

वर्ष 2012 में मंडलकारा बेतिया में बंद पप्पू सिंह की की हत्या हुई थी। उसे जहर देकर मारा गया था। पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बैरिया डीह निवासी पप्पू सिंह बेतिया के आलिंद राय हत्याकांड मामले में जेल में बंद था। 25 मई 2012 को जेल के उसे जहर दिया गया था। जब पप्पू सिंह अस्पताल वार्ड में था।
 
दवा के नाम पर दी गई थी सल्फास की गोली-

जांच में बताया गया है कि उस समय पप्पू सिंह जेल के अस्पताल वार्ड में भर्ती था। उस समय शंभू सिंह भी जेल में बंद था और वह भी अस्पताल वार्ड में ही था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि शंभू सिंह ने पप्पू के दवा के नाम पर अल्फास की गोली दे दी थी। जिससे पप्पू की मौत हो गई।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS