बेतिया
दलाली के आरोपी राजस्व कर्मचारी को बेतिया डीएम ने किया बर्खास्त
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2018 3:23:23 PMबेतिया। उपेन्द्र नाथ तिवारी।
निलंबंन व दो लाख की कथित दलाली के आरोपों से घिरे राजस्व कर्मचारी नूतन कुमार प्रभात की सेवा बर्खास्तगी के आदेश जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचंद्र देवरे ने दिए हैं। बताया गया है कि राज्यकर्मचारी पर पिछले एक वर्ष से अधिक समय से विभागीय कार्रवाई चल रही थी। जिसको लेकर संचालन पदाधिकारी डीआडीए के निदेशक लेखा प्रशासन एवं नियोजन ने सेवा बर्खास्तगी का प्रस्ताव भेजा था।
राजस्व कर्मचारी पर भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय में संचालित जमाबंदी कैन्सिलेशन वाद में आदेश पारित करवाने के लिए दो लाख रुपये की दलाली लेने का आरोप था। आरोपित के खिलाफ विगत एकवर्ष से अधिक दिनों से विभागीय कार्रवाई चल रही थी। इसके तहत संचालन पदाधिकारी डीआरडीए के निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन ने सेवा बर्खास्तगी का प्रस्ताव भेजा था। जिसका अनुमोदन करते हुए जिलाधिकारी डा. देवरे ने नुतन कुमार प्रभात केसेवा बर्खास्तगी का आदेश दिया है।