बेतिया
सांप्रदायिक शक्तियों को जनता ने दिया करारा जवाब
By Deshwani | Publish Date: 12/12/2018 7:24:02 PMबेतिया। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
राजद नेता रणकौशल ने राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान मध्यप्रदेश व जनता ने भाजपा को बुरी तरह नाकार दिया। तानाशाही व धर्म संप्रदाय के नाम पर बांटने की कोशिश नाकाम रही।
जनता ने कांग्रेस पर विश्वास किया इसके लिए नता रणकौशल ने वहां की जनता व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बताया कि लौरिया में तीन राज्यों में विधानसभा जीत की खुशी में लौरिया में जमकर आतिशबाजी हुई। इस मौके पर रणकौशल ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
वहीं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष साजीद हुसैन ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस जीत को गरीब मजदूर किसान की जीत बताया। वहीं कार्यकर्ता में मिठाई वितरण किया गया। मौके पर मुंशी ठाकुर, रंभु प्रसाद यादव, विजय यादव, इजहार हुसैन, वृजेश पासवान, नवीन सिंह, संजय सिंह, रविशंकर सिंह, अब्दुल हसन व शेख आमील सहित अन्य उपस्थित थे।