ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बेतिया
जागरूकता रथ कराएगा विकास के काम से आमलोग को रूबरू
By Deshwani | Publish Date: 10/12/2018 9:56:12 PM
जागरूकता रथ कराएगा विकास के काम से आमलोग को रूबरू

 
बेतिया। देशवाणी।

सरकार की  विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से आमलोगों को अवगत कराने हेतु जिले में प्रचार-प्रसार का कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रचार-प्रसार का यह कार्य प्रिफैब्रिकेटेड प्रचार गाड़ी (जागरूकता रथ) से किया जा रहा है। प्रथम चरण में यह ’जागरूकता रथ’ जिला के सभी 18 प्रखंड मुख्यालयों में जायेगा।  वहां विकास के काम से संबंधित वृतचित्र का प्रदर्शन करेगा। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित हैंडविल भी आमलोगों के बीच वितरित किया जा रहा है। इस वाहन के साथ कला जत्था की एक टीम भी है। कला जत्था  नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दे रही है।  वृतचित्र प्रदर्शन कर बाल विवाह/दहेज प्रथा/मद्य निषेध विषय पर लोगों का जागरुक किया जा रहा है।
 
 
  ’जागरूकता रथ’ के द्वारा प्रचार-प्रसार का कार्य सोमवार को बेतिया एवं मझौलिया प्रखण्ड से प्रारंभ हुआ। बेतिया नगर क्षेत्र में राज ड्योढ़ी में एवं मझौलिया प्रखंड में प्रखंड कार्यालय में प्रचार-प्रसार का कार्य किया गया।
 
 
इसके पूर्व ’जागरूकता रथ’ एवं कला जत्था के दल को समाहरणालय परिसर में डीपीआरओ, सुशील कुमार शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर राज्य साधनसेवी, मेरी ऑडलीन, यूनिसेफ के जिला प्रबंधक बी. तिवारी एवं अधिकारी/कर्मी/कार्यकर्ता उपस्थित थे। 'जागरूकता रथ’ के साथ कला जत्था की 12 सदस्यीय एक टीम को जोड़ा गया है। दोनों टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रचार-प्रसार का कार्य किया जायेगा एवं सरकार द्वारा जनहित में किये गये विकास के कार्यों की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के प्रति आमलोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS