बेतिया
जयंती पर छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, गांधी के विचारों पर चलने की ली गई शपथ
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2018 11:00:00 PMबेतिया। हृदयानन्द सिंह यादव ।देशवाणी न्यूज़ नेटवर्क।
पश्चिम चंपारण जिला के राजकीय मध्य विद्यालय मठियावृत बैठानिया, मझौलिया में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय के सभी छात्र-छात्रायें प्रभातफेरी में सम्मिलित हुए। प्रभातफेरी दल का नेतृत्व सभी शिक्षकों ने किया।
प्रभात फेरी दल सेमरावृत, मठियावृत बंदोबस्ती टोलों से भ्रमण के दौरान नारे लगाते हुए विद्यालय में पहुंचा। विद्यालय में पहुंचकर मल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत विद्यालय के प्रधानाध्यपिका बिन्दु बिनाकरण ने सभी शिक्षकों व छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुऐ कहा कि महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें। उन्होंने बच्चों को महात्मा गांधी के विचारों का अनुशरण करने की शपथ छात्र छात्राओं सहित सभी शिक्षकों को दिलाई।
उक्त कार्यक्रम में वरीय शिक्षक नवल किशोर चौबे, संजय कुमार पटेल, सरिता देवी, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय व इमरान अहमद (तालिमि मरकज शिक्षा सहयोगी) ने सहयोग किया।