बेतिया
बेतिया के गांव में बाघ आने की सूचना पर इलाके में दहशत, पहुंचे वन विभाग के पदाधिकारी
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2018 9:04:23 PMजांच करते वन विभाग के पदाधिकारी। फोटो- देशवाणी।
बेतिया। हृदयनन्द कुमार। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
नौतन प्रखंड के बनकटवा में शनिवार की शाम बाघ की चहलकदमी से इलाके के लाेग दहशत मेें है। बाध के आने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी जांच की। पदाधिकारियों ने बाध के पंजों के निशान का जायजा लिया। रविवार को बनकटवा पहंचे वनपाल अरविंद कुमार ने बताया कि पंजों के निशान तो मिले हैं। कहा कि निशान तो मिले हैं लेकिन एेसे पथ पर बाध का पहुंचना नामुमकिन है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण रीता देवी के अनुसार उन्होंने बाध की प्रजाति को ही देखा था।
हृदयानंद सिंह, साजिद अली, राजू सिंह, राजकुमार सिंह, एलेन त्रिपाठी, बच्चा तिवारी व सुबोध तिवारी आदि मौजूद थे।
उसकी जांच करने रविवार को जिला से वन विभाग की टीम बनकटवा पहुंची देखे गया स्थल से पैर के निशान मिले लेकिन वनपाल अरविंद कुमार ने कहा कि पैर के निशान तो मिले हैं लेकिन इसको उस पथ पर पहुंचना नामुमकिन है उन्होंने यहां तक कहा कि इसे इनकार भी नहीं किया जा सकता और कहा भी नहीं जा सकता लेकिन जंगली जानवर की पुष्टि उन्होंने किया वही प्रत्यक्षदर्शी रीता देवी ने कहा कि मेरे अनुसार यह बाघ की ही प्रजाति में कहा जा सकता दौरान मानवाधिकार के अध्यक्ष हृदयानंद सिंह साजिद अली पंचायत समिति राजू सिंह राजकुमार सिंह एलेन त्रिपाठी बच्चा तिवारी सुबोध तिवारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।