बेतिया
हर हाल में मानव श्रृंखला को बनाएं सफल, विधि-व्यवस्था हो मुस्तैद: प्रभारी मंत्री
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2018 8:05:12 PMबेतिया। डा.घनश्याम
प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जिला प्रभारी मंत्री विवेक कुमार की अध्यक्षता में प0 चंपारण समाहरणालय सभागार में एक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को आयोजित राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का निर्माण सकारात्मक उद्देश्य के लिए किया जा रहा है। इसे पूर्ण सफल बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को पूरी तरह मुस्तैद रहना होगा। किसी भी घटना से निपटने हेतु पूरी तैयारी रखनी होगी। मानव श्रृंखला में भाग लेने आये व्यक्तियों के लिए पीने का पानी, अस्थाई शौचालय,आपातकालीन चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था दुरुस्त किया जाय। असमाजिक तत्वों द्वारा किसी गड़बड़ी फैलाने की भी आशंका हो सकती है, इसलिए इसके लिए पुलिस बल को पूरी मुस्तैद रहना होगा। बैठक में प0 चंपारण जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रधान सचिव को आश्वासन किया गया कि मानव श्रृंखला पूरी व्यवस्था पूर्वक संपन्न कराने हेतु सारी व्यवस्था कर ली गई है।