बेतिया
आग लगने से धान के बोझे जलकर खाक
By Deshwani | Publish Date: 15/11/2017 7:48:04 PMबेतिया। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के नक्शे द्वारा गांव के खलिहान में रखा गया धान का बोझा आग से जल कर राख हो गया. ग्रामीणों के प्रयास के बाद आप पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सारे बोझे जल गए थे। पता चला कि लगभग 75 मन धान चलकर राख हो गया। उप मुखिया रमेश साह ने राहत की मांग की है. इधर बता दें कि किसी भी ग्रामीण को पता नहीं चल रहा है कि आग किस कारण से लगी है। इधर सहोदरा थाना क्षेत्र के सुभद्रा मंदिर के पीछे तुलसी महतो की गन्ने की फसल में मंगलवार को अचानक आग लग गई। स्थानीय लोग जब तक पहुंच पाते, तब तक गन्ने की फसल जलकर राख हो चुकी थी। महतो की गन्ने में आग का लगना चर्चा का विषय बना हुआ है। विदित हो कि मुहर्रम के ताजिया के दिन उसी स्थल पर राजहरण साह की गन्ने की फसल में आग लगाई गई थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने फसल को पूर्ण रूप से जलने से बचा लिया था। और गन्ने को पूर्ण रूप से जलने से बचा लिया गया था ।