बेतिया
गौनाहा थाना तोड़फोड़ मामले में तीन और लोगों की गिरफ्तारी
By Deshwani | Publish Date: 12/11/2017 6:45:08 PMबेतिया। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
अर्जुन सोनी की हत्या को लेकर गौनाहा थाना व अंचल मे हुई तोड़फोड़ मामले में और तीन नामजद अभियुक्तो की गिरफ्तारी शनिवार को की गई है।
इस प्रकार से अभी तक कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। इसकी जानकारी देते हुए सहोदरा थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि निरंजन पंजियार की गिरफ्तारी के बाद नाराज जमुनिया के ग्रामीण ने नरकटीयागंज ठोरी मुख्य सड़क जाम किया व धरना प्रदर्शन करने लगे। उसकी रिहाई की मांग करने लगे। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम तुड़वाया। मौके से नामजद एक महिला समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार लोगों में जमुनिया बाजार के पूर्व सरपंच अनुसूईया देवी, किराना दुकानदार जितेंद्र महतो, काशी टेलर्स मास्टर बृजेश महतो को शामिल हैं। वहीं अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है ।