बेतिया
दो अक्टूबर को भितिहरवा से निकलेगी किसान मुक्ति यात्रा
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2017 7:49:50 PMबेतिया। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान में अगामी दो अक्टूबर से भितिहरवा गांधी आश्रम से किसान मुक्ति यात्रा निकाली जाएगी। संयोजक इंद्रदेव कुशवाहा ने बताया कि यात्रा को ले जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। मुक्ति यात्रा ऐतिहासिक होगी। जिसमें कई राष्ट्रीय किसान नेता भाग लेंगे।