बेतिया
बेतिया में घर के दरवाजे पर चढ़ महिलाओं से मारपीट, केस दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2017 7:01:06 PMबेतिया। डा.घनश्याम
योगापट्टी प्रखंड के पिपरपाती गांव में रविवार की शाम अपने दरवाजे पर बैठी महिलाओं से मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल का ईलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है। घायल महिला सुनील सिंह की पत्नी नीरु देवी बताई जाती है। घायल ने योगापटटी थाना को आवेदन देकर अपने गांव के विजय सिंह ,रानी कुमारी ,अमृता कुमारी ,संगीता देवी और सुजीत सिंह को आरोपित किया है। आरोप है कि इन्होंने दरवाजे पर बैठी महिलाओं से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है । थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि जख्मी नीरु देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।