बिहार
युवक की पीट-पीटकर हत्या, डॉक्टर पर हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2019 3:50:15 PMबेगूसराय। प्रदेश के बेगूसराय में लाखों ओपी क्षेत्र के भगवानपुर बिचला बिहियार में जमीन विवाद में आज एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शाहपुर निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने बेगूसराय के जिले के सबसे बड़े सर्जन डॉ रामाश्रय सिंह एवं उसके पुत्र डॉ साकेेत पर हत्या का आरोप लगाया है।
परिजनों ने बताया कि डॉ. रामाश्रय सिंह ने शाहपुर गांव में जमीन खरीदी है, जिसकी घेराबंदी करने के दौरान राहुल की जमीन को भी घेरा जा रहा है। इसे रोकने को लेकर रविवार को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। आज राहुल मवेशी का चारा लाने के लिए बिचला बहियार गया था। इसी दौरान डॉ. रामाश्रय सिंह एवं उसके पुत्र साकेत कुमार ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर जमकर पिटाई करने के बाद गर्दन मरोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने राहुल को लेकर डॉ. अशोक शर्मा के यहां पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने हालत नाजुक रहने की बात कहकर इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, इसी दौरान मौत हो गई।
अस्पताल में युवक की मौत होते ही परिजन और ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए और एसपी ऑफिस के पास लाश के साथ प्रदर्शन कर किया। लोगों ने हत्या में आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।