ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बेगूसराय
युवक को मारपीट के बाद आंखों में डाल दी तेजाब
By Deshwani | Publish Date: 17/2/2018 5:30:59 PM
युवक को मारपीट के बाद आंखों में डाल दी तेजाब

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को प्‍यार करने की ऐसी सजा मिली है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जायेगी। महिला के परिजनों ने प्रेमी के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि दोनों आंखों में जबरन तेजाब डाल दिया। तेजाब डालने से प्रेमी के दोनों आंख की रोशनी चली गई।

 
बताया जाता है समस्तीपुर जिले का रहने वाला गौतम कुमार का तेघरा थाना क्षेत्र के बरौनी फ्लैग निवासी दयाराम सिंह की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी बात से नाराज दयाराम सिंह ने गौतम कुमार को समस्तीपुर से बेगूसराय जाने के दौरान अगवा कर लिया। सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की और दोनों आंखों में तेजाब डाल दिया।
 
घटना के बाद प्रेमी गौतम कुमार को बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेजाब डालने से गौतम कुमार की दोनो आंखों की रोशनी चली गई है। सर पर गंभीर चोट हैं। फिलहाल गौतम की स्थिति नाजुक बनी हुई है। डाक्टर उसकी जिंदगी बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। घटना की सूचना के बाद का तेघड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS