ब्रेकिंग न्यूज़
इस्ट चम्पारण लायंस क्लब की जेनरल बॉडी मीटिंग में अगले अध्यक्ष के लिए सुजीत कुमार सिंह व सचिव के लिए सुधीर गुप्ता का नाम पर बनी सहमतिजीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित
बेगूसराय
बलिया में खुलेगा डिग्री कॉलेज, बिहार के लोग पढ़ेंगे ही नहीं, पढ़ाएंगे भी: मुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 6/1/2018 7:39:12 PM
बलिया में खुलेगा डिग्री कॉलेज, बिहार के लोग पढ़ेंगे ही नहीं, पढ़ाएंगे भी: मुख्यमंत्री

बेगूसराय (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छात्रों व युवाओं की मांग पर बलिया में डिग्री कॉलेज की स्थापना की घोषणा की है। बलिया में तकरीबन तीन सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने तीसरे चरण की समीक्षा यात्रा के दौरान किया। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लोग सिर्फ पढेंगे ही नहीं पढ़ाएंगे भी। 

महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण दिया गया है। वही ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए जीविका के तहत 8 लाख स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है हालांकि सरकार का लक्ष्य 10 लाख समूह स्थापित करने का है। 
उन्होंने कृषि रोड मैप की चर्चा करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हर वह व्यक्ति किसान है जो खेतों में काम करता है और सरकार उनकी बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है। 
दहेज बंदी व बाल विवाह की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विवाह और दहेज प्रथा दोनों एक दूसरे से जुड़े हैं। लोग यह निश्चय कर लें कि दहेज वाली शादी में नहीं जाना है तो निश्चित तौर पर दहेज प्रथा खत्म होगी। वहीं मुख्यमंत्री ने 21 जनवरी को दहेज एवं बाल विवाह के खिलाफ आयोजित मानव शृंखला में भाग लेने की अपील की।
इससे पहले समीक्षा विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बलिया प्रखंड के नुरजमांपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 के अंबेडकर नगर में सात निश्चय योजना का निरीक्षण किया।
सीएम ने इस दौरान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सीएम ने टोले का भी भ्रमण किया।
इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने जल मीनार का भी उद्घाटन किया और लोगों से मिलकर योजना से संबंधित बातें की। भ्रमण करने के बाद सीएम नीतीश कुमार बलिया प्रखंड कार्यालय मैदान पहुंचे और उन्होंने सभा को संबोधित किया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS