ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बांका में नक्सलियों और पुलिस में मुठभेड़, चार गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 21/2/2017 12:06:00 PM
बांका में नक्सलियों और पुलिस में मुठभेड़, चार गिरफ्तार

बांका, (हि.स.)। बिहार और झारखंड की सीमा से सटे अति उग्रवाद प्रभावित बांका जिले के बेलहर थाना अंतर्गत जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान कई बंकर नष्ट कर दिए गए और चार माओवादियों को दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि माओवादियों ने सोमवार देर रात पुलिस की गश्ती दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों तरफ से पचास से अधिक गोलियां चली। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार माओवादियों को पकड़ लिया और जंगल में बने उनके बंकरों को नष्ट कर दिया। माओवादियों की धर पकड़ के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS