ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
औरंगाबाद: दो ऑटो की टक्कर के बाद हुआ जोरदार विस्फोट, दो की मौत, दस घायल
By Deshwani | Publish Date: 16/10/2019 3:35:28 PM
औरंगाबाद: दो ऑटो की टक्कर के बाद हुआ जोरदार विस्फोट, दो की मौत, दस घायल

औरंगाबाद। औरंगाबाद में दो ऑटोरिक्शा में टक्कर के बाद भयानक विस्फोट हो गया। इस हादसे दो लोगों की मौत हो गई वहीं दस लोग घायल हो गए। घायलों में शामिल कुछ लोगों की हालत गंभी बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

 
जानकारी के अनुसार हादसा जिले के अंबा थाने के देव रोड में निरंजनापुर गांव के पास हुआ। आज दोपहर दो ऑटोरिक्शा में भीषण टक्कर हो गई। जिसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में ऑटोरिक्शा के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
 
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। ऑटोरिक्शा की स्थिति देखकर लग रहा है कि उसमें विस्फोटक ले जाया जा रहा था। एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दो लोगों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS