बिहार
बिहार के औरंगाबाद में बस-ट्रक भिड़ंत, तीन की मौत
By Deshwani | Publish Date: 23/1/2017 11:30:19 AMऔरंगाबाद, (हि.स.)। बिहार के औरंगाबाद जिले में सोमवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस दुर्घटना में जहां तीन लोगों की मौत हुई, वहीं छह अन्य लोगों के घायल हो गए।
दुर्घटना इतनी भयावह थी कि तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में चल रहा है जिसमें कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सुबह मिनी बस और ट्रक जो की सामने से आ रहे थे कि सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मिनी बस पलट गई। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद मौके से तीन शवों को निकाला गया। बस औरंगाबाद से एएन रोड स्टेशन की ओर जा रही थी। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।