अररिया
घर में थीं अकेली तो पड़ोसी युवकों ने अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
By Deshwani | Publish Date: 26/5/2017 8:43:28 PMअररिया। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
अररिया के फुलकाहा में पड़ोस में रहने वाले युवकों द्वारा दो नाबालिग लड़कियों को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बता दें कि गांव की दो महादलित नाबालिग लड़कियां आपस में ममेरी बहन हैं। मामले की प्राथमिकी लड़की के भाई ने दर्ज कराई है, जिसमें गांव के ही दो नामजद हैं और एक अज्ञात युवक हैं। पुलिस लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना मंगलवार देर रात की बताई गई है। पीड़िता के भाई ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीडिता के भाई ने बताया कि देर शाम घर के सभी लोग गांव में हो रहे भगैत सुनने गये हुए थे।
इसी बीच गांव के राजकुमार मंडल व सुनील कुमार मंडल अपने एक अन्य सहयोगी के साथ बाइक से उनके घर पर आये और दोनों नाबालिग को जबरन बाइक पर बैठाकर गांव से दूर सुनसान जगह ले गया और दोनों के साथ बारी-बारी से तीनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद देर रात दोनों को बाइक से घर के पास लाकर छोड़ दिया।
घर पहुंचने पर दोनों लड़कियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बुधवार को समाज के कुछ लोगों ने आपसी समझौते का भी प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बन पाई तब गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इधर फुलकाहा थानेदार श्याम नंदन यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दुष्कर्म पीड़ित दोनों नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा गया है।
करेगी।