खेल
जकार्ता में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर फोर में भारत ने जापान को 2-1 से किया पराजित
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2022 10:58:19 PMदिल्ली। जकार्ता में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर फोर के अपने पहले मैच में भारत ने जापान को 2-1 से पराजित किया। भारत के लिए पहला गोल 8वें मिनट में मनजीत ने किया। 34वें मिनट में पवन राजभर ने दूसरा गोल कर भारत को बढ़त दिलाई, जो अंत तक बरकरार रही।
एक अन्य मैच में मलेशिया और कोरिया का मुकाबला दो-दो गोल से बराबरी पर समाप्त हुआ। सुपर फोर के दूसरे मैच में कल भारत का सामना मलेशिया से होगा।