खेल
भारत को हराकर पहली बार बांग्लादेश ने अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप जीता
By Deshwani | Publish Date: 10/2/2020 2:49:24 PMपटना। बंगलादेश ने कल रात डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर भारत को तीन विकेट से हराकर पहली बार आई.सी.सी. अंडर-19 विश्व कप जीत लिया।
बंगलादेश ने भारत को 47 ओवर और दो गेंदों में 177 रन पर समेट दिया और बाद में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 170 का संशोधित लक्ष्य सात विकेट के नुकसान पर 42 ओवर और एक गेंद में हासिल कर लिया। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 121 गेंदों में 88 रन बनाए। बंगलादेश के कप्तान अकबर अली को उनकी कप्तानी और नाबाद 43 रन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।