खेल
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और अंतिम अंडर-19 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आज
By Deshwani | Publish Date: 30/12/2019 12:24:07 PMनई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और अंतिम अंडर-19 युवा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच आज ईस्ट लंदन में बफैलो पार्क में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।
भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में दो शून्य की बढ़त बना ली है। पहले एक दिवसीय मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से और दूसरे मैच में आठ विकेट से हराया था।