खेल
भारत की तीरंदाज दीपिका कुमारी ने 21वीं एशियाई तिरंगा बाजी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
By Deshwani | Publish Date: 29/11/2019 3:10:58 PM नई दिल्ली। भारत की तीरंदाज दीपिका कुमारी ने बैंकॉक में 21वीं एशियाई तीरंदाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता है जबकि अंकिता भगत को रजत पदक मिला है। दीपिका ने फाइनल में एकतरफा मुकाबले में अंकिता को 6-0 से हराया।
इससे पहले दीपिका और अंकिता ने सेमीफाइनल में पहुंचकर व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया। सेमीफाइनल में अंकिता ने भूटान की करमा को और दीपिका ने वियतनाम की नगुएट दो थी अन्ह को पराजित किया था।