ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
आईएसएल-6: ओडिशा एफसी ने मुंबई सिटी को 4-2 से दी शिकस्त, पिछले तीन मैचों में यह पहली जीत
By Deshwani | Publish Date: 1/11/2019 12:19:19 PM
आईएसएल-6: ओडिशा एफसी ने मुंबई सिटी को 4-2 से दी शिकस्त, पिछले तीन मैचों में यह पहली जीत

मुंबई। पिछले दो मैचों की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए ओडिशा एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के अपने तीसरे मैच में यहां मुंबई फुटबाल एरेना में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान मुंबई सिटी एफसी को 4-2 से हरा दिया। घर के बाहर अपना तीसरा मैच खेल रही ओडिशा की इस सीजन में पिछले तीन मैचों में यह पहली जीत है। टीम को पहले दो मैचों में हार मिली थी। टीम के अब तीन अंक हो गए हैं। वहीं, मुंबई की तीन मैचों में यह पहली हार है।
 
गुरुवार रात खेले गए इस मुकाबले में ओडिशा एफसी के लिए फ्रांसिस्को हर्नांडीज ने छठे, एरिडेन संताना ने 21वें और 72वें जबकि जैरी माविमिंगथांगल ने 41वें मिनट में गोल किए। मुंबई सिटी एफसी की ओर से मोहम्मद लार्बी ने 51वें मिनट में पेनाल्टी पर और बिपिन सिंह ने इंजुरी टाइम में गोल किया।
 
ओडिशा ने मैच में विस्फोटक शुरुआत की और पहले 10 मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली। हर्नांडीज ने छठे मिनट में संताना से मिले पास पर गोल दागकर ओडिशा को मुकाबले में 1-0 की बढ़त दिला दी। मुंबई सिटी को इस सीजन में पहली बार कोई गोल खाना पड़ा। पहला गोल दागने में मदद करने वाले संताना ने 21वें मिनट में ओडिशा की बढ़त को दोगुना करने में कोई गलती नहीं। स्पेनिश खिलाड़ी संताना ने कॉर्नर पर जैरी से मिले पास पर बॉल को गोल पोस्ट में डालकर ओडिशा को मैच में 2-0 से आगे कर दिया। 32वें मिनट में मुंबई के पास अपने घर में पहला गोल करने का आसान मौका आया। कार्लोस ने बॉक्स के अंदर केवीन को बॉल थमाया, लेकिन उनका यह शॉट क्रॉसबार के  ऊपर निकल गया और मेजबान टीम खाता खोलने से चूक गई। 
 
मैच में 2-0 की बढ़त लेने के बाद ओडिशा ने हाफ टाइम की समाप्ति से पहले ही एक और गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। ओडिशा के लिए यह गोल दूसरे गोल में मदद करने वाले जैरी ने 41वें मिनट में किया। शुभम सारंगी ने बांई ओर से नंदकुमार सीकर को एक लंबा पास दिया। जैरी ने इसे अपने नियंत्रण में लेकर बॉल को गोल पोस्ट में डाल दिया।   आईएसएल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी मैच के पहले हाफ में मुंबई सिटी एफसी ने तीन गोल खाए हैं।
 
दूसरे हॉफ के शुरू होने के पांच मिनट बाद ही ओडिशा के डोरोंसो ने बॉक्स के अंदर केवीन को गिरा दिया। इस पर मुंबई को पेनाल्टी हासिल हुआ और मोहम्मद लार्बी ने इस पेनाल्टी को गोल में तब्दील करके मेजबान टीम का खाता खोल दिया। लार्बी ने यह गोल 51वें मिनट में किया। मुंबई का आईएसएल में यह 100वां गोल है।
 
इसके दो मिनट बाद ही मुंबई की ओर से एक और पेनाल्टी की मांग की गई, जिसे खारिज कर दिया गया।  72वें मिनट में ओडिशा ने उस समय गोलों का चौका जड़ दिया जब संताना ने हेडर के जरिए जैरी से मिले पास पर मैच में अपना दूसरा गोल दागकर ओडिशा को 4-1 की शानदार बढ़त दिला दी। निर्धारित समय तक 4-1 की बढ़त लेने के बाद मुकाबला इंजुरी टाइम में गया, जहां मुंबई ने एक और गोल दागकर अपने हार के अंतर को कम कर दिया। मुंबई के लिए यह गोल बिपिन सिंह ने किया। इस तरह मुकाबला 4-2 से ओडिशा एफसी के पक्ष में रहा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS