ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
बेल्जियम दौरे के लिये भारतीय हॉकी टीम घोषित, मनप्रीत सिंह को मिली कमान
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2019 4:22:14 PM
बेल्जियम दौरे के लिये भारतीय हॉकी टीम घोषित, मनप्रीत सिंह को मिली कमान

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने आज 26 सितम्बर से शुरू हो रहे बेल्जियम दौरे के लिए 20 सदस्यीय भारतीय पुरूष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम 26 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक इस दौरे पर तीन मैच बेल्जियम और दो मैच स्पेन के खिलाफ खेलेगी। टीम की कमान मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है,जबकि हरमनप्रीत सिंह टीम के उपकप्तान होंगे।
 
ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप भुवनेश्वर 2018 के बाद ललित कुमार उपाध्याय भारतीय पुरुष हॉकी टीम में वापसी कर रहे हैं, जबकि रूपिंदर पाल सिंह, जो ओलंपिक टेस्ट इवेंट में बाहर हो गए थे, उन्हें भी बेल्जियम दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है।
 
टीम चयन पर भारतीय टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा,"टीम में सभी खिलाड़ी एक-दूसरे के पूरक हैं और हम उम्मीद कर रहे हैं कि टीम अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी। हम टीम में ललित कुमार उपाध्याय की वापसी से खुश हैं, क्योंकि वह फॉरवर्ड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"
 
उन्होंने कहा कि रुपिंदर पाल सिंह ने अपने खेल में काफी सुधार किया है, जिससे वह टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
 
भारतीय टीम इस प्रकार है-
 
गोलकीपर : पीआर श्रीजेश. कृष्ण बी पाठक।
 
डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह (उप-कप्तान), सुरेन्द्र कुमार, बिरेन्दर लाकरा, वरुण कुमार, अमित रोहिदास,गुरिंदर सिंह,कोथाजीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह।
 
मिडफील्डर्स : मनप्रीत सिंह (कप्तान),हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद,नीलकंठ शर्मा।
 
फॉरवर्ड्स : मनदीप सिंह, एसवी सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, रमनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह और आकाशदीप सिंह।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS