ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
अल्जीरिया ने जीता अफ्रीका कप ऑफ नेशंस का खिताब, फाइनल में सेनेगल को दी मात
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2019 3:46:46 PM
अल्जीरिया ने जीता अफ्रीका कप ऑफ नेशंस का खिताब, फाइनल में सेनेगल को दी मात

काहिरा (मिस्र)। अल्जीरिया ने अफ्रीका कप ऑफ़ नेशंस का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार देर रात काहिरा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में अल्जीरिया ने सेनेगल को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

 
मैच का एकमात्र गोल अल्जीरिया के लिए बगदाद बाउनेद्जाह ने किया। इस जीत के साथ ही अल्जीरिया ने दूसरी बाद अफ्रीका कप ऑफ़ नेशंस का खिताब अपने नाम किया। दूसरी ओर, सेनेगल का इंतजार और बढ़ गया है। सेनेगल ने अभी तक इस टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीता है।
 
इस मैच के दूसरे मिनट में बगदाद बाउनेद्जाह ने गोल कर अल्जीरिया को 1-0 की बढ़त दिला दी थी। सेनेगल को दूसरे हाफ में हैंडबॉल के लिए एक पेनाल्टी जरूर मिली लेकिन वीएआर की मदद लेने के बाद रैफरी ने अपना निर्णय बदल लिया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1990 के बाद यह पहली बार था जब अल्जीरिया ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS