ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
2020 टोक्यो ओलम्पिक से पहले वापसी कर लूंगी: सानिया मिर्जा
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2018 11:56:19 AM
2020 टोक्यो ओलम्पिक से पहले वापसी कर लूंगी: सानिया मिर्जा

नई दिल्ली। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मां बनने वाली हैं। बीते दिनों ही उन्होंने सोशल साइट्स पर यह खबर अपने फैंस को दी थी। फिलहाल सानिया चोट के कारण भी टेनिस से दूर है। अब वह कोर्ट पर कब वापसी करेंगी, सवाल पर उनका कहना है कि यह बहुत आगे की बात है। मां बनते ही टेनिस कोर्ट पर वापसी उनके लिए प्राथमिकता होगी। वह एक उदाहरण रखना चाहती हैं कि गर्भवती होने के कारण महिलाओं को अपने सपनों को नहीं छोडऩा चाहिए।

 
सानिया ने साल 2010 में शोएब से शादी की थी और पिछले माह ही उन्होंने अपने गर्भवती होने की जानकारी दी। सानिया ने कहा- हम इस (बच्चे के) बारे में कुछ समय से सोच रहे थे। हमें लगा कि अब जीवन में आगे बढऩे और जीवन के नए दौर का अनुभव करने के लिए यह सही समय है। 
 
सानिया ने कहा- टोक्यो ओलम्पिक का सफर अभी बहुत दूर है। एक टेनिस खिलाड़ी के रूप में यह मैंने कई बार कहा है कि काश हम यह जान पाते कि कल हमारे जीवन में क्या होगा। अभी तो यह संभव लग रहा है, लेकिन हर किसी को इंतजार करना चाहिए और यह देखना चाहिए कि जीवन आपको किस राह पर लेकर जाता है। निश्चित तौर पर टेनिस कोर्ट पर वापसी मेरी प्राथमिकता होगी।
 
उन्होंने कहा, एक महिला के लिए गर्भवती होना अहम है। अगर आप इस अवस्था में होती हैं, तो आपके लिए एक स्वस्थ बच्चे का जन्म महत्वपूर्ण रहता है। मैं चाहती हूं कि महिलाएं इस बात को समझें कि आप भले ही एक लोकप्रिय हस्ती हों या आम इंसान, वजन बढऩा मायने नहीं रखता। मां बनने के दौरान आपका वजन बढ़ेगा, लेकिन आप इसे अपनी इच्छा से कम भी कर सकती हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS