खेल
सैफ चैम्पियनशिप: भारत ने श्रीलंका को 12-0 से हराया
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2018 12:48:30 PMनई दिल्ली। भारतीय अंडर 15 महिला टीम और श्रीलंका के बीच खेले गए फुटबाल मैच में भारत ने श्रीलंका को 12-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भारतीय टीम ने पहले हाफ में छह और दूसरे हाफ में भी इतने ही गोल दागे। सिल्की देवी (पहले, 20वें और 44वें मिनट) ने हैट्रिक बनाई जबकि अविका सिंह (13वें और 58वें), सुनिता मु्ंडा (42वें और 79वें) और अंजू (87वें और 90वें) ने दो-दो गोल दागे।
लिंडा कोम (छठे मिनट), किरन (72वें मिनट) और किरितिना देवी (47वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। भारतीय कप्तान सिल्की ने पहले ही मिनट में बेहद करीब से गेंद को गोल के अंदर पहुंचाया। लिंडा ने छठे मिनट में भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। अविका ने 13वें मिनट लंबी दूरी से भारत की ओर से तीसरा गोल दागा। सिल्की ने 20वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके भारत को 4-0 से आगे किया।