ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
हॉकी: भारत ने न्यूजीलैंड को 4-0 से हरा किया श्रृंखला अपने नाम
By Deshwani | Publish Date: 23/7/2018 12:48:35 PM
हॉकी: भारत ने न्यूजीलैंड को 4-0 से हरा किया श्रृंखला अपने नाम

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम मैच में 4-0 से मात कर टेस्ट शृंखला में उनका सफाया किया। भारत के लिए रूपिंदर पाल सिंह (आठवें मिनट), सुरेन्द्र कुमार (15 वें मिनट), मनदीप सिंह (44 वें मिनट) और आकाशदीप सिंह (60 वें मिनट) ने गोल किए। रूपिंदर ने पहले क्वार्टर में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। टूर्नामेंट में यह उनका चौथा गोल था। रूपिदर ने इसके बाद चलाकी से सुरिंदर के लिए मौका बनाया जिसे उन्होंने गोल में बदल दिया। मध्यपंक्ति में अनुभवी सरदार सिंह और सिमरनजीत सिंह ने इसके बाद बायीं ओर से मनदीप सिंह के लिए मौका बनाया जिस पर उन्होंने न्यूजीलैंड के गोलकीपर जोर्ज इनरसेन को छकाते हुए गोल कर टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया।

स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह ने अंतिम हूटर बजने से ठीक पहले एक और गोल कर न्यूजीलैंड के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया। भारतीय टीम के मुख्य कोच हरेन्द्र सिंह ने इंडोनेशिया में 18 अगस्त से दो सितंबर तक होने वाले एशियाई खेलों से पहले टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS