ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
छोटी-छोटी कोशिशों से बड़े बदलाव को लाया जा सकता है: प्रधानमंत्री मोदी
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2018 2:02:50 PM
छोटी-छोटी कोशिशों से बड़े बदलाव को लाया जा सकता है: प्रधानमंत्री मोदी

जबलपुर। प्रधानमंत्री मोदी ने मंडला में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी ने कहा था भारत की पहचान गांवों से हैं। उन्होंने कहा कि गांधी के सपने को हम साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा ने हमें जीवन, अन्न और समृद्धि दी है। मां नर्मदा को मैं बार-बार प्रणाम करता हूं।  गांव के लिए कुछ करने का संकल्प करें। जानकारी मुताबिक वे हवाईअड्डा परिसर में आठ जिलों के कलेक्टरों को विकास के मंत्र देंगे और इसके बाद वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे। ये आठ जिले पिछड़े जिलों में शामिल किए गए हैं।  इस दौरान गांव रामनगर से देश के गांवों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में हो रहे इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर की 50 हजार से ज्यादा पंचायतों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि इंसान के जीवन में छोटी-छोटी कोशिशें ही बड़ा बदलाव लाने का काम कर सकती हैं। आज बजट की चिंता कम है, बजट के पैसों का सही इस्तेमाल करने की चिंता ज्यादा है। जनप्रतिनिधि अपने काम से बच नहीं सकते हैं, उन्हें अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। मां नर्मदा ने करोड़ों लोगों के जीवन को संवारा है। हर इंसान को गांव के लिए कुछ करने का संकल्प लेना चाहिए। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जबलपुर पहुंचे जहां प्रदेश के सीएम शि‍वराज सिंह ने उनका एयरपोर्ट पर स्‍वागत किया। रामनगर में इस सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के सीएम शि‍वराज सिंह चौहान ने पीएम को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया। वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्राम विकास के लिए पीएम ने 2 लाख 292 करोड़ रुपये को स्‍वीकृत किया है को पीएम की उदारता बताया है। 
 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह लगभग 9:50 बजे दिल्ली से रवाना होकर सुबह 11 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह 11:15 बजे रवाना होकर तकरीबन 11:50 बजे हेलीपैड से मंडला पहुंचें। इसके बाद दोपहर 12 बजे रामनगर में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस और आदि महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे. दोपहर दो बजे मंडला से जबलपुर के लिए प्रस्थान कर अपराह्न 2:55 बजे जबलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS