खेल
अपनी अंतिम दौड़ पूरी नहीं कर पाए बोल्ट
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2017 2:47:27 PM न्यूयार्क, (हि.स.)। दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट अपनी अंतिम दौड़ पूरी नहीं कर पाए। जमैका की 4 गुणा 100 मीटर की टीम में शामिल बोल्ट आखिरी लैप में दौड़ने के लिए तैयार थे। तीन जमैकाई धावकों ने अपना काम 300 मीटर तक पूरा कर दिया था लेकिन अंतिम दौर में उसेन बोल्ट थोड़ी दूर दौड़कर चोटिल हो गए और मैदान पर गिर पड़े। इसी के साथ एक महान एथलीट के करियर का भी दुःखद समापन हुआ।
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक मेजबान ग्रेट ब्रिटेन के नाम रहा। रजत अमेरिका और कांस्य जापान के नाम रहा। ब्रिटेन ने 37.47 सेकेंड में रेस पूरी की। अमेरिका ने 37.47 सेकेंड व जापान ने 38.04 सेकेंड में रेस पूरी की।