ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को कई देशों के विदेशी रूपयो के साथ किया गिरफ्ताररक्सौल में गणेश महोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजनभारत-नेपाल सीमा पर एक संदिग्ध बगलादेशी गिरफ्तारमोतिहारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 से शुरू होगी पीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना, 140 जातियों को मिलेगा लाभमोतिहारी: ईस्ट चंपारण लायंस ने ब्लड डोनेशन कैंप का किया आयोजनविश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्चयूजीसी ने कहा- डिग्री व प्रोविजनल प्रमाणपत्रों पर आधार नम्बर छापने की अनुमति नहींविकास वैभव और चिराग पासवान को मानव अधिकार रक्षक की महिला टीम ने बांधी राखी
राज्य
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बंगाल सफारी सिलीगुड़ी में 'टाइगर' को लिया गोद, नाम दिया 'अग्निवीर'
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2022 9:47:35 PM
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बंगाल सफारी सिलीगुड़ी में 'टाइगर' को लिया गोद, नाम दिया 'अग्निवीर'

दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बंगाल सफारी नॉर्थ बंगाल वाइल्ड एनिमल्स पार्क का बुधवार को निरीक्षण के दौरान एक साल के टाइगर (बाघ) को 1 साल के लिए गोद लिया व उसे 'अग्निवीर' नाम दिया।




 



गंगटोक से आने के क्रम में उन्होंने सफारी का निरीक्षण किया। इस दौरान एडॉप्शन प्रोग्राम (गोद अभियान) के तहत लोगों में जागरूकता के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने टाइगर को गोद लिया। उन्होंने कहा कि मैंने केदारनाथ धाम में प्रकृति का रौद्र रूप देखा है। प्रकृति के संरक्षण के लिए सभी को जागरूक रहना चाहिए। ताकि इस तरह की घटनाएं न हो। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए व्यापक कदम उठाएं हैं।  आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर लोगों में जागरूकता के साथ केदारनाथ त्रासदी के हुतात्माओं की याद में टाइगर गोद लिया है





उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन में जीव जंतुओं की प्रमुख भूमिका है। उनका संरक्षण जरूरी है। इसके लिए लोगों को नियमित रूप से जागरूक करते रहने की भी  जरूरत है। इस मौके पर मौजूदा अधिकारियों को "जीव जंतु गोद अभियान" के बारे में जागरूकता अभियान नियमित रूप से चलाने के लिए निर्देशित किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS