राज्य
कर्नाटक: मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जिसमें सात नए मंत्रियों को मिली जगह
By Deshwani | Publish Date: 13/1/2021 8:48:21 PMन्यू दिल्ली। कर्नाटक में आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया, जिसमें सात नए मंत्रियों को जगह मिली। राज्यपाल वजूभाई वाला ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नए मंत्रियों में उमेश कट्टी, एस. अंगारा, मुरुगेश निरानी, अरविंद लिम्बावली के अलावा विधान परिषद सदस्य आर. शंकर, एमटीबी नागराज तथा सीपी. योगेश्वर शामिल हैं।