ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
दिल्ली में आज से दो दिन लगेंगे वीकली मार्केट, 31 अक्टूबर तक जारी रहेंगे अन्य प्रतिबन्ध
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2020 9:09:55 PM
दिल्ली में आज से दो दिन लगेंगे वीकली मार्केट, 31 अक्टूबर तक जारी रहेंगे अन्य प्रतिबन्ध

नई दिल्ली। अनलॉक 5 में दिल्ली में कुछ नई छूटों का भी ऐलान किया गया है। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निषिद्ध और अनुमेय गतिविधियां पर 31 अक्टूबर तक यथास्थिति बनाये रखने का निर्णय किया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बुधवार रात में जारी एक आदेश में मुख्य सचिव विजय देव ने कहा कि प्रत्येक नगर निगम जोन में दो साप्ताहिक बाजारों को अनुमति दी जाएगी। 

 
आदेश में कहा गया है कि शहर में सभी सामाजिक, शैक्षणिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम के साथ ही अधिक लोगों वाले अन्य कार्यक्रम एवं सभाएं निषिद्ध रहेंगी। इसमें कहा गया है कि विवाह संबंधी कार्यक्रमों में अधिकतम 50 व्यक्ति और अंतिम संस्कार एवं उसके बाद के संस्कारों में अधिकतम 20 व्यक्तियों को इजाजत होगी। 
 
बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर और गतिविधियों को इजाजत देने के लिए नये दिशानिर्देश जारी किये थे। इसमें 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों, थिएटर और मल्टीप्लेक्स को उनकी 50 प्रतिशत तक बैठने की क्षमता के साथ खोलना शामिल है। 
 
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 15 अक्टूबर के बाद स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने और कुछ शर्तों के साथ 100 लोगों की सीमा से अधिक वाले सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक समारोहों की अनुमति देने का निर्णय करने का अधिकार दिया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS