ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
दिल्ली-एनसीआर में मानसून से पहले झमाझम बारिश, सामान्य से छह डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से राहत
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2020 6:05:44 AM
दिल्ली-एनसीआर में मानसून से पहले  झमाझम बारिश, सामान्य से छह डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से राहत

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर का पारा पीक पर जाने के बाद बीते चार दिनों के ढलान पर है। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर जाने के बाद शनिवार को छह डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। इस महीने में दूसरी बार तापमान 35 डिग्री से नीचे खिसका है। लगातार होने वाली आंधी और बारिश ने तापमान गिरा दिया है। शनिवार देर रात भी हवाओं के साथ बारिश हुई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी तापमान कमोबेश स्थिर रहेगा। हल्की बारिश होगी और बादल छाए रहेंगे। साथ ही 30-50 किमी प्रति घंटे की चाल से हवाएं चलेंगी। इसके बाद अगले तीन दिनों तक आसमान खुला रहेगा। उस वक्त तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। चार जून से दोबारा बारिश का अंदेशा है।

इससे तापमान में गिरावट आएगी।दिल्ली-एनसीआर शनिवार सुबह हल्के बादलों से घिरा रहा। दिन चढ़ने के साथ सूर्य देव बीच-बीच में चमकते रहे, लेकिन शुक्रवार की हल्की बारिश व तेज पुरवा हवाओं से तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 22.2 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 26 मई को सामान्य से छह डिग्री ऊपर 46 डिग्री पर पहुंच गया था। इस सीजन का अभी तक का यह सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा।

इसके बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू हुई। खास बात यह है कि मई में यह दूसरा दिन है, जब तापमान 35 डिग्री से नीचे चला गया। इससे पहले सिर्फ चार मई को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS