ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
प्रवासी मजदूरों वाले सभी वाहन यूपी में होंगे सीज, औरैया में हुए सड़क हादसे के बाद हुआ फैसला, हैल्प नम्बर 9454402897, 9415714721 और 05683- 249660।
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2020 11:47:35 AM
प्रवासी मजदूरों वाले सभी वाहन यूपी में होंगे सीज, औरैया में हुए सड़क हादसे के बाद हुआ फैसला, हैल्प नम्बर 9454402897,  9415714721 और 05683- 249660।

लखन‍ऊ। उत्तर प्रदेश के मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रवासी मजदूरों को ले जा रहे सभी ट्रकों तथा वाहनों को रोक कर सीज किया जाए। उनके खिलाफ मकुदमा दर्ज करने को मुख्यमंत्री ने दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहंचुाने के लिए जिलाधिकरियों को बसों आदि समेत आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं।  

प्रशासन ने औरैया हादसे में घायल लोगों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नबंर भी जारी किये हैं। ये नबंर हैं- 9454402897,  9415714721 और 05683- 249660।    
 
उन्होंने ओरैया में शनिवार को हुई सडक़ दुर्घटना का संज्ञान लेने के बाद यह निर्देश दिया। उधर, इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढक़र 26 हो गई है। उपचार के दौरान कल दो और व्यक्तियों  की मौत हो गई। हादसे में घायल चैंतीस श्रमिकों का इलाज चल रहा है। मख्यमंत्री ने इस दुर्घटना  को लेकर कड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा में फतेहपुर सीकरी और मथुरा में कोसीकलां के थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया है। उधर, औरैया पुलिस ने घटना में शामिल दोनों ट्रकों के मालिकों और चालकों के खिलाफ मकुदमा दर्ज कर ट्रकों को जब्त कर दिया है।

शनिवार को करीब तीन-3.30 बजे औरैया जिले के पास ढाबे में खड़े ट्राला को डीसीएम ने पीछे से जबर्दस्त टक्कर मारी थी। चूने की बोरियां लादे खड़ा ट्राला और डीसीएम करीब 30 मीटर आगे जाकर सात फीट गहरे गड्ढे में पलट गए।

इससे ट्राला में सोये मजदूर चूने की बोरियों से दब गए। दम घुटने और चोटिल होने से 26 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल भी हैं। उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के कुलपति प्रो. राजकुमार ने बताया कि भर्ती 26 घायलों में से पांच की हालत चिंताजनक है। इनमें से एक को वेंटिलेटर पर रखा गया है। मृतकों में तीन उत्तर प्रदेश, एक मध्य प्रदेश, दो बिहार, आठ झारखंड व चार पश्चिम बंगाल के थे, जबकि आठ अज्ञात हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये संभवत: बिहार के थे।  प्रशासन ने औरैया हादसे में घायल लोगों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नबंर भी जारी किये हैं। ये नबंर हैं- 9454402897,  9415714721 और 05683- 249660।    
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS