ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
बच्चों को संस्कार स्कूल में दी जायेगी , सुधारने के लिए स्कूल में उन्हें दिलाई जाएगी कसम : केजरीवाल
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2019 8:30:48 PM
बच्चों को संस्कार स्कूल में दी जायेगी , सुधारने के लिए स्कूल में उन्हें दिलाई जाएगी कसम : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में दुष्कर्म और छेड़खानी की खबरों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लड़कों को 'सुधारने' के लिए स्कूल में उन्हें कसम दिलाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया से बात कर ली है।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के विभिन्न कामों का बखान करते हुए कहा कि महिलाओं से छेड़खानी और दरिंदगी की घटनाओं को भी कम किया जा सकता है। इसके लिए पुलिस स्तर पर बदलाव के साथ-साथ घर पर भी ध्यान देना होगा। माता-पिता को अपने लड़कों से बात करनी होगी। आने वाले दिनों में दिल्ली के सभी स्कूलों में लड़कों को कसम दिलाई जाएगी। इसमें लड़कों को कहना होगा कि वह किसी लड़की के साथ कभी गलत नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्कूल की लड़कियों को भी अपने भाइयों से बात करने को कहा जाएगा।

उन्होंने कहा, 'लड़कियों को अपने भाई से बात करनी होगी। कहना होगा कि अगर उसने किसी लड़की के साथ गलत किया तो फिर आगे से उन्हें बहन न बोले।' घरवालों को अपने बेटों से साफ कहना चाहिए कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया तो घर लौटकर न आएं। केजरीवाल ने शुक्रवार को फिक्की के एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

एक मुख्यमंत्री ने अपने लिए हैलीकाप्टर खरीदा, मैंने इस पैसे से महिलाओं के लिए सफर फ्री किया
कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने उनसे सवाल किया था, महिलाओं के लिए ट्रांसपोर्ट फ्री कर रहे हो इसके लिए पैसे कहां से आयेंगे। इसके जवाब में उन्होंने बताया कि एक राज्य के मुख्यमंत्री ने अपने लिए 192 करोड़ का हैलीकाप्टर खरीदा था, मैंने इस पैसे से महिलाओं के लिए सफर फ्री कर दिया है।

निर्भया मामले के सभी दोषियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाए : केजरीवाल

केजरीवाल ने निर्भया दुष्कर्म मामले में कहा कि मैं चाहता हूं कि सभी दोषियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाए। मामले में बची जो भी औपचारिकता है उन्हें तुरंत पूरा किया जाना चाहिए।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS